Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : शहर का कचरा गांव में फेंकने का विरोध, ग्रीमणों ने SDO को सौंपा ज्ञापन

महुआडांड़ प्रखंड के कुरो कला गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को रैली निकाली और एसडीओ को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का आरोप है कि कुरो कला के वन क्षेत्र व रैयती भूमि पर महुआडांड़ चौक व आसपास के क्षेत्रों के लोगों द्वारा कचरा व सेप्टिक टैंक का मल फेंका जा रहा है.
Advertisement
Advertisement
रैली में शामिल ग्रामीण.

Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड के कुरो कला गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को रैली निकाली और एसडीओ को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का आरोप है कि कुरो कला के वन क्षेत्र व रैयती भूमि पर महुआडांड़ चौक व आसपास के क्षेत्रों के लोगों द्वारा कचरा व सेप्टिक टैंक का मल फेंका जा रहा है. इससे उन लोंगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पूरे गांव में दुर्गंध फैल रही है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका है.

 


ग्रामीणों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान की मांग की. इससे पहले  ग्रामीणों ने स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली. रैली को मुखिया रीता खलको व पंचायत समिति सदस्य निर्मला टोप्पो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. रैली को सफल बनाने में ग्राम प्रधान राजेश लकड़ा, फिया फाउंडेशन के महेंद्र प्रसाद साव, ईश्वर कुमार सिंह, विनोद सिंह, सुमन शालिनी, आलम कुजूर, टीना टोप्पो, कृति एक्का सहित अन्य शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही