Latehar News : लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड पार्षदों की बैठक सोमवार को नप अध्यक्ष महेश सिंह के आवासीय कार्यालय में हुई. नप अध्यक्ष ने कहा कि शहर वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्धस कराना पहली प्राथमिकता है. शहर में पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नाली व सड़क की व्यरवस्था मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना आवश्यक है.
इसे भी पढ़ें
नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने होल्डिग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस व भवन का नक्शा पास करने की प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया. इस दौरान नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की गयी. बैठक में वार्ड पार्षद नसरूद्दीन मियां, इन्द्रदेव उरांव, संयुक्ता कुंवर, मनोज कुमार गुप्ता, अलमा पन्ना मुन्द्रिका मांझी, जयराम कपूर, विमला देवी, आशा देवी के अलावा आजाद खान, अर्जुन प्रसाद व अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

