Search

 
 
 

Latehar News : नेतरहाट विद्यालय में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग, अभिभावकों ने डीसी से की शिकायत

Latehar News : जूनियर छात्रों के अभिभावकों ने मंगलवार को लातेहार डीसी को ज्ञापन सौंप कर मामले की शिकायत की है. अभिभावकों ने ज्ञापन में कहा है कि विद्यालय में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रें के साथ रैगिंग के नाम पर मारपीट की जाती है.
 
नेतरहाट विद्यालय.

Latehar News : झारखंड के प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय में विवादों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. प्राचार्य नियुक्ति का मामला ठंडा पड़ा भी नहीं था कि नया विवाद सामने आया है. नया मामला विद्यालय के सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों (नव नामांकित) की रैगिंग से जुड़ा है.

 

इसे भी पढ़ें


जूनियर छात्रों के अभिभावकों ने मंगलवार को लातेहार डीसी को ज्ञापन सौंप कर मामले की शिकायत की है. अभिभावकों ने ज्ञापन में कहा है कि विद्यालय में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रें के साथ रैगिंग के नाम पर मारपीट की जाती है. उन्हें डराया-धमकाया जाता है. कई बार तो जूनियर छात्रों को हॉकी स्टिक, किक्रेट के विकेट व मच्छरदानी के डंडों से पीटा जाता है. यह स्थिति काफी चिंतित करने वाली है.  उन्होंने डीसी से विद्यालय में भयमुक्त व सुरक्षित वातावरण बनाने का आग्रह किया है. 


हालांकि, इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने बताया कि विद्यालय में एंटी रैगिंग सेल कार्यरत है. सेल के पास अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है. अगर शिकायत पायी जाती है, तो दोषी छात्रों पर कार्रवाई की जायेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही