Latehar News : विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के समापन के मौके पर 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाली गयी.
रैली में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली सिंकू और नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षु छात्राओ ने भाग लिया.सिविल सर्जन ने बताया कि जागरूकता सप्ताह की शुरुआत पांच अक्टूबर को गुरुकुल आवासीय बालिका छात्रावास से की गयी थी.
उन्होंने कहा कि मानसिक परेशानी को कमजोरी या शर्म का विषय नहीं समझना चाहिए. किसी व्यक्ति में लंबे समय तक तनाव, असामान्य व्यवहार, अत्यधिक उदासी, भ्रम या रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो परिवार को संवेदनशीलता के साथ उसका सहयोग करना चाहिए और विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए.
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली सिंकू ने कहा कि जिस प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है, उसी प्रकार मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है. मानसिक समस्याओं को छिपाने के बजाय उनके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए.

