Search

 
 
 

Latehar News : रेहान अली निर्विरोध सदर चुने गए, सेक्रेटरी व खजांची के लिए मतदान जारी

Latehar : जिले के जामिया नूरिया जियाउल इस्लाम जामा मस्जिद अंजुमन कमेटी, महुआडांड के सदर के रूप में रेहान अली निर्विरोध चुने गये हैं. इस चुनाव में सदर पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. लेकिन दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया.
 
Latehar News

Latehar : जिले के जामिया नूरिया जियाउल इस्लाम जामा मस्जिद अंजुमन कमेटी, महुआडांड के सदर के रूप में रेहान अली निर्विरोध चुने गये हैं. इस चुनाव में सदर पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. लेकिन दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..

 

इसके बाद रेहान अली पिता रहमत अली निवासी महुआडांड़, सदर पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. जबकि कमिटि के सेक्रेटरी व खजांची पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान शुरू हुआ. 

 

 

बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 12 बजे तक 65 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं 320 मतदाताओं ने अपना मत दिया था. मदरसा परिसर में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मतदान कराया गया.

 


इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान आयोजित किया जाएगा. मतदान समाप्त होने के बाद शाम 7:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और रात 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच परिणाम घोषित किए जाएंगे.

 


चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर पुअनि. मो. शमशेर पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र पर तैनात हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही