Search

 
 
 

Latehar News : ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत

जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी विजय प्रसाद की मौत ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने से हो गयी.
 

Latehar : जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी विजय प्रसाद की मौत ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने से हो गयी. वे सेवानिवृत्त रेलकर्मी थे और वेल्लोर से बरवाडीह लौट रहे थे. इसी दौरान विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन के समीप अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हॉट रेट  रुकने से उनकी ट्रेन मे ही उनकी मौत हो गई.

मौत की खबर सुन कर आदर्शनगर सहित पूरे बरवाडीह क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों के अनुसार विजय प्रसाद के पार्थिव शरीर को बरवाडीह लाने की प्रक्रिया की जा रही है. उनके निधन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और शुभचिंतक शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे तथा गहरी संवेदना व्यक्त की. स्थानीय लोगों ने विजय प्रसाद को मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति बताया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही