Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : राजद ने केक काटकर मनाया लालू प्रसाद यादव का 79 वां जन्मदिन

गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79 वां जन्मदिन मनाया गया.
Advertisement
Advertisement
  • गरीबों व वंचितों के अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक हैं लालू प्रसाद यादव : भोला सिंह

Latehar : गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79 वां जन्मदिन मनाया गया. जिला राजद कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह ने किया. मौके पर राजद नेता व कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के चित्र के समक्ष केक काटा और उनके  सुखद व दीर्घायु की कामना की.

 

मौके पर जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया है. उन्होंने सामाजिक न्याय, भाईचारे और समान अवसर की राजनीति को नई दिशा दी. आज भी उनके विचार गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों एवं वंचित वर्गों को प्रेरित करते हैं. उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता लालू प्रसाद यादव के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

 

प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय, समानता और धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा को मजबूती प्रदान की है, जिससे आज भी लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं. कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा आयोग सदस्य लक्ष्मण यादव, प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलराम प्रसाद साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद, जिला सचिव संतोष यादव, मुन्ना खान, बलराम यादव, चेतन यादव, कमलेश प्रसाद, शंभू प्रसाद एवं चंद्रदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही