Search

 
 
 

Latehar News : एसडीपीओ ने गणेश पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

Latehar News : पूजा समिति के अध्यक्ष ललित पांडेय ने बताया कि तीन दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार को भंडारा होगा. बुधवार को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी.
 
पूजा पंडाल का निरीक्षण करते एसडीपीओ व अन्य.

Latehar News : लातेहार के एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने सोमवार की देर शाम शहर के गणेश पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेरशन स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर गणेश पूजा स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. यहां इस बार श्री गणेश पूजा की रजत जयंती मनायी जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें

 

पूजा समिति के अध्यक्ष ललित पांडेय ने बताया कि तीन दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार को भंडारा होगा. बुधवार को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी. एसडीपीओ ने मेन रोड ठाकुरबाड़ी परिसर में पूजा पंडाल का निरीक्षण किया और विधि व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं, पहाड़पुरी पहुंचकर गणेश पूजा स्थल का मुआयना किया और कमेटी को लोगों को दिशा-निर्देश दिए. मौके पर सदर थाना प्रभारी अशोक प्रसाद, एसआई कामता कुमार, आशीष कुमार बाग, संजीव कुमार गिरि के अलावा वार्ड पार्षद जयराम कपूर, विनोद राम व अन्य मौजूद थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही