Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : अधिवक्‍ता संघ के सचिव ने डीसी से की मुलाकात

जिला अधिवक्‍ता संघ के सचिव संजय कुमार ने सोमवार को उपायुक्‍त संदीप कुमार से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने कचहरी परिसर में बनने वाले अधिवक्‍ता संघ भवन को लेकर विचार विमर्श किया.
Advertisement
Advertisement

Latehar :   जिला अधिवक्‍ता संघ के सचिव संजय कुमार ने सोमवार को उपायुक्‍त संदीप कुमार से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने कचहरी परिसर में बनने वाले अधिवक्‍ता संघ भवन के अलावा अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर चर्चा की.

 

सचिव संजय कुमार ने कहा कि वर्षों से अधिवक्‍ता संघ भवन की मांग की जा रही थी. संघ भवन बन जाने से व्‍यवहार न्‍यायालय में कार्यरत न‍ सिर्फ अधिवक्‍ताओं को, बल्कि यहां आने वाले मुवक्किलों को भी काफी सहुलियत होगी.

 

इसके अलावा संजय कुमार ने अधिवक्‍ताओं के हितों को लेकर भी उपायुक्‍त से विचार विमर्श किया. मुलाकात के बाद संघ सचिव ने कहा कि उपायुक्‍त ने अधिवक्‍ताओं के हितों के लिए हर संभव मदद करने की बात कही है. कहा कि उपायुक्‍त ने उनकी बातों को बहुत ही गंभीरता सुना और हर समस्‍याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही