Search

 
 
 

Latehar News : नेतरहाट व महुआडांड़ समेत कई थाना प्रभारियों का तबादला

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है. एसपी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार किशोर मुण्डा को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना प्रभारी बनाया गया है. जबकि विकाशेन्दु त्रिपाठी को अहातू थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है.
 
Latehar News

Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव ने जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है. एसपी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार किशोर मुण्डा को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना प्रभारी बनाया गया है. जबकि विकाशेन्दु त्रिपाठी को अहातू थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है.

 


इसके अलावा राजीव रंजन को बारेसांढ़ थाना, अमित कुमार रविदास को महुआडांड़ थाना, राजन अधिकारी को नेतरहाट थाना, विक्रांत कुमार उपाध्याय को मनिका थाना, सत्येन्द्र कुमार को हेरहंज थाना, प्रभात कुमार दास को बारियातु थाना व अनुभव सिन्हा को बालूमाथ थाना का प्रभारी बनाया गया है. एसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्कावल पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही