Search

 
 
 

Latehar News : श्रीराम चरित मानस पाठ निर्विघ्‍न संपन्न, राज्‍यसभा सांसद ने नगर वासियों का आभार जताया

Latehar News :उन्‍होंने कहा कि सामुहिक सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो पाया. इससे पहले विजयादशमी तिथि 20 अक्‍टूबर को महायज्ञ परिसर स्‍थापित श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया.
 
राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

Latehar News : शहर के अंबाकोठी में आयोजित 53 वें  श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ के निर्विघ्‍न संपन्‍न होने पर महायज्ञ समिति के मुख्‍य संरक्षक सह राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने नगर वासियो के प्रति आभार प्रकट किया है. 

 

उन्‍होंने कहा कि सामुहिक सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो पाया. इससे पहले विजयादशमी तिथि 20 अक्‍टूबर को महायज्ञ परिसर स्‍थापित श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया.

 

विजयादशमी तिथि को श्रीरामचरित मानस कथा अनुसार भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया. समिति के सदस्यों व पाठकर्ता महिलाओं ने लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर बधाइयां दी. मौके पर राम किंकर विचार मिशन के मानस गायक अनिल पाठक वाचस्पति ने कई भजन प्रस्तुत किए.

 

विजयादशमी तिथि को महायज्ञ की पूर्णाहुति की गयी. मौके पर मुख्य यजमान के रूप में पवन कुमार महलका सपत्नीक थे, जबकि वैदिक मंत्रोच्चारण पंडित अनिल मिश्रा ने किया. इसके बाद महासमिति द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया.

 

मंगलवार को गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक सह राज्‍यसभा सांसद वैद्यनाथ राम, अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका, सुनील शौंडिक, राजेश सिंह, संतोष कुमार अग्रवाल, चंद्रप्रकाश उपाध्‍याय,प्रकाश मोहन अग्रवाल, राजू रंजन प्रसाद, दुर्गा प्रसाद,जनार्दन प्रसाद,मदन प्रसाद, दिनेश कुमार महलका,रितेश महलका, विष्‍णुदेव प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद गुप्‍ता, मुकेश पांडेय, मनीष पांडेय,राजेश अग्रवाल, राजीव रंजन पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मुरली प्रसाद अग्रवाल, प्रभात कुमार, विशाल कुमार, रंजीत कुमार, दीपक कुमार, जया व बरखा  आदि उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही