Search

 
 
 

Latehar News : श्रीरामचरित मानस सिर्फ ग्रंथ नहीं उच्च कोटि का समाजशास्त्र है- सांसद

Latehar News : कार्यक्रम को संबाधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री राम ने कहा क‍ि श्रीरामचरित मानस सिर्फ एक ग्रंथ नहीं बल्कि यह एक उच्च कोटि का समाजशास्त्र है. समाज में हमें कैसे रहना है, क्या करना है और क्या नहीं करना, यह श्रीरामचरित मानस हमें सीखाता है. यह आपसी भाइचारे का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि अगर मानस के एक चौपाई का भी अनुशरण कर लें तो जीवन धन्य हो जायेगा.
 
महायज्ञ

Latehar News : जिला मुख्यालय के अंबाकोठी में 11 अक्टू्बर को श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ के 53वें अधिवेशन का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

कार्यक्रम को संबाधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री राम ने कहा क‍ि श्रीरामचरित मानस सिर्फ एक ग्रंथ नहीं बल्कि यह एक उच्च कोटि का समाजशास्त्र है. समाज में हमें कैसे रहना है, क्या करना है और क्या नहीं करना, यह श्रीरामचरित मानस हमें सीखाता है. यह आपसी भाइचारे का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि अगर मानस के एक चौपाई का भी अनुशरण कर लें तो जीवन धन्य हो जायेगा.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया. उन्होंने महिलाओं को शिक्षित होने की बात कही. महायज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद‍ सिंह ने मानस महायज्ञ के इतिहास को बताया. कहा कि 52 साल से यह आयोजन निर्विघ्न संपन्नक होते आया है.

 

कार्यक्रम को गिरिडीह से आये मानस वाचस्पति अनिल जी महाराज भारद्वाज, अयोध्यारय से आये विष्णु्ु प्रभाकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार महलका आदि ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका ने किया. मौके पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ताम, थाना प्रभारी अशोक पासवान समेत कई लोग मौजूद थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही