Search

 
 
 

Latehar News : ब्रउन शुगर के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, इनमें एक नबालिग

एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मोंगर मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. तभी दो बाइक व एक स्कूटी पर सवार कुल छह लोगों को रोक कर जांच की गई. सभी युवकों के पास ब्राउन शुगर की पुडिया मिली.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ.

Latehar : लातेहार पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक नाबालिग भी है. पुलिस को बुधवार की रात  गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक ब्राउन शुगर लेकर बाइक व स्कूटी से रिचुघुटा की ओर से मोंगर मोड़ होते हुअ लातेहार शहर आनेवाले हैं.


इसके बाद एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मोंगर मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. तभी दो बाइक व एक स्कूटी पर सवार कुल छह लोगों को रोक कर जांच की गई. सभी युवकों के पास ब्राउन शुगर की पुडिया मिली. पुलिस ने शुगर की पुडिया जब्त करते हुए सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें एक नाबालिग भी है. 


गिरफ्तार युवकों में सोनू सिंह, रितेश सिंह, छतीस सिंह, तबासीर खान व फैजान खान शामिल हैं. जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया. इनके पास से 29 पुड़िया ब्राउन शुगर (5.73 ग्राम), 2 पल्सर बाइक, एक स्कूटी, 7 मोबाइल फोन व 14,140 रुपये बरामद किए गए हैं. छापेमारी टीम में लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, एसआई विक्रांत उपाध्याय, राहुल सिन्हा, रामाकांत गुप्ता, संतोष कुमार, एएसआई अरविन्द तिवारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही