Latehar News : लातेहार एसपी कुमार गौरव ने समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय में बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की. बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई. एसपी ने पुलिस अधिकारियों को पूजा से पहले सभी सुरक्षा तैयारियां दुरुस्त कर लेने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें
बैठक में बीते माह घटित सभी महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं की भी गहन समीक्षा की गई. एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने हत्या, लूट, दुष्कर्म, पोक्सो व यूडी कांडों की वर्तमान स्थिति, अब तक हुई गिरफ्तारियों और मामलों के उद्भेदन के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी ली. साथ ही पिछले एक वर्ष से फरार अपराधियों व दागियों के खिलाफ हुई कार्रवाई की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये. बैठक में सभी एसडीपीओ, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

