Latehar News : शहर के केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मशाल जलाकर और तिरंगा फहराकर किया.
इससे पहले विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि प्राचार्य का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग है.
जो बच्चा खेल में आगे रहता है, वह जीवन की हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ करता है. प्राचार्य ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है. हारने से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि और मेहनत करनी चाहिए.
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं.वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं.

