Search

 
 
 

Latehar News : तेतरियाखांड़ कोलियरी में कोयला उठाव को लेकर गतिरोध जारी

Latehar News: कोयला का उठाव हाइवा से कराया जाये या ट्रक से इसी को लेकर विवाद है. ज्ञात हो कि सीसीएल ने पीएनएम कंपनी को कोयला उठाव का ठेका दिया है. टेंडर की शर्तों के अनुसार, कोयला हाइवा से बालूमाथ साइडिंग तक पहुंचाना है.
 
फाइल फोटो.

Latehar News : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड स्थित तेतरियाखांड़ कोलियरी में कोयला उठाव को लेकर गतिरोध जारी है. इसके चलते कोलियरी में करीब 13 लाख टन कोयले का स्टॉक जमा हो गया है. इस कोलियरी का संचालन सीसीएल करती है. अगर कोयला का उठाव जल्द नहीं किया गया, तो सीसीएल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

 

इसे भी पढ़ें


कोयला का उठाव हाइवा से कराया जाये या ट्रक से इसी को लेकर विवाद है. ज्ञात हो कि सीसीएल ने पीएनएम कंपनी को कोयला उठाव का ठेका दिया है. टेंडर की शर्तों के अनुसार, कोयला हाइवा से बालूमाथ साइडिंग तक पहुंचाना है. वहीं, दूसरी ओर ट्रक मालिक हाइवा से कोयला ढुलाई का विरोध कर रहे हैं. ट्रक मालिकों का कहना है कि पिछले 32 वर्षों में क्षेत्र से हाइवा से कोयले की ढुलाई नहीं हुई है. वे ट्रक से ही कोयले का उठाव कराने की मांग कर रहे हैं. ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है.


उल्लेखनीय है कि तेतरियाखांड़ कोलियरी में करीब 13 लाख टन कोयले का स्टॉक छह माह पहले से जमा है. इस स्टॉक में आग लगी है. इससे आसपास के गांवों में प्रदूषण फैल रहा है. बताया जाता है कि अगर समय रहते कोयला नहीं उठाया गया, तो जमा नए स्टॉक में भी आग लगने का खतरा है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही