Search

 
 
 

Latehar News: स्टेट अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता, लातेहार जिला टीम घोषित

Latehar News: राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक एवं बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए लातेहार जिला टीम की घोषणा कर दी गई है. इस सूची के अनुसार बालिका वर्ग में मीठी कुमारी- (कप्तान), राज नंदिनी कुमारी, आराध्या कुमारी, प्राची कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, तनुप्रिया कुजूर, रागिनी कुमारी, छाया कुमारी, पायल कुमारी, काव्या कुमारी और अंजली कुमारी का चयन किया गया है. प्रशिक्षक (कोच) शिल्पा कुमारी होंगी.
 
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित

Latehar News: दुमका में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक एवं बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए लातेहार जिला टीम की घोषणा कर दी गई है. एसोसिएशन ने प्रतियोगिता के लिए जिले से चयनित खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. 


इसे भी पढ़ें:


इस सूची के अनुसार बालिका वर्ग में मीठी कुमारी- (कप्तान), राज नंदिनी कुमारी, आराध्या कुमारी, प्राची कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, तनुप्रिया कुजूर, रागिनी कुमारी, छाया कुमारी, पायल कुमारी, काव्या कुमारी और अंजली कुमारी का चयन किया गया है. प्रशिक्षक (कोच) शिल्पा कुमारी होंगी. 

 

जबकि बालक वर्ग में अनुराग कुमार (कप्तान), अहसन, इमाद, अमन रजा, कौसेन, रयान, अशरफ अली, रिदान राजा, आकाश कुमार, शयान रजा, साकिब और इंजमामुल हक को शामिल किया गया है. प्रशिक्षक के रूप में  कमलेश उरांव और सहायक कोच मो फैजान होगें. 


लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को लातेहार खिलाडि़यों के चयन के लिए जिला स्टेडियम में ओपन ट्रायल का आयोजन किया गया.  इस चयन प्रक्रिया में लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सह प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य शुभम कुमार साव एवं आनंद उरांव, शोभनाथ उरांव मुख्य रूप से शामिल थे. खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और क्षमता के आधार पर चयन किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही