Latehar News : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्सए), लातेहार की छात्राओं ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर डीसी संदीप कुमार को राखी बांधी. छात्राओं ने डीसी के प्रति भाई-बहन के स्नेह व अपनत्व की भावना व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन का पर्व मनाया. डीसी ने भी छात्राओं को त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए.
इसे भी पढ़ें
डीसी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास व आपसी सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई व विद्यालय से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली. उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख दी. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, डीईओ गौतम कुमार साहू, जिला खेल पदाधिकारी अवनिश त्रिपाठी, प्राचार्य नरेंद्र पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

