Search

 
 
 

Latehar News: पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा, दिए निर्देश

Latehar: लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा की. इस दौरान बीते माह जिले के विभिन्न थानों में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान एसपी ने थानों में लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया.
 

Latehar: लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा की. इस दौरान बीते माह जिले के विभिन्न थानों में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान एसपी ने थानों में लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. अपराध नियंत्रण की समीक्षा के दौरान उन्होंने लगातार गश्त लगाने का निर्देश दिया. फरार और वारंटियों के खिलाफ छापेमारी करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही.  


एसपी ने पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन जैसे मामलों को लबित नहीं रखने का भी निर्देश दिया और ई डीएआर एंट्री की विस्तृत समीक्षा की. बैठक पिछले माह में हत्या, लूट, रेप, पोक्सो आदि के कांडों में गिरफ्तारी और उद्भेदन के संबंध में किए गए प्रयासों की गहन समीक्षा की गई.  इस गोष्ठी में एसडीपीओ अरविंद कुमार, डीएसपी मुख्यालय संजीव मिश्रा, भरत राम और प्रदीप साव समेत सभी थानों के प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही