Search

Latehar News : सर्पदंश से किशोरी की मौत, सीओ ने चार लाख मुआवजा देने की कही बात

जानकारी के अनुसार, प्रतिज्ञा कुमारी को बुधवार की रात सांप ने काट लिया था. सर्पदंश की जानकारी तत्काल परिजनों को नहीं हो सकी. इसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महुआडांड़ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया.
 
Latehar :  महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अंबावाटोली पंचायत स्थित रिगड़ीताड़ टोला में एक 13 वर्षीय किशोरी की सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई.  मृतका की पहचान प्रतिज्ञा कुमारी के रूप में की गई है.

जानकारी के अनुसार, प्रतिज्ञा कुमारी को बुधवार की रात सांप ने काट लिया था. सर्पदंश की जानकारी तत्काल परिजनों को नहीं हो सकी. इसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महुआडांड़ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया.

डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान चिकित्सकों को पता चला कि बच्ची को सांप ने काटा है. चिकित्सकों ने उसका उपचार किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.  

घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है. इधर महुआडांड़ के अंचल अधिकारी संतोष बैठा ने बताया कि सर्पदंश से हुई मौत को घोषित आपदा के तहत मुआवजा देने का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही