Search

 
 
 

Latehar News : प्रेम प्रसंग में हुई थी किशोर की हत्या‍, 3 आरोपी गिरफ्तार

Latehar News : एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई कि अरबाज आलम का किशोर की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था. उसका भाई अक्सर विरोध करता था.
 
मामले का खुलासा करते एसडीपीओ.

Latehar News : लातेहार पुलिस ने रविवार की शाम हुई किशोर की हत्या मामले का खुलासा कर दिया है. उसकी हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी. पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी.

 

इसे भी पढ़ें


गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज आलम (ग्राम बेंदी), समीर अंसारी (चैनपुर, पलामू) व कमलेश कुमार सिंह (ग्राम पतकी) शामिल हैं. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई कि अरबाज आलम का किशोर की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था. उसका भाई अक्सर विरोध करता था. बदले की भावना से आरोपियों ने भाई के साथ मारपीट की और जान से मारने के इरादे से मुख्य सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे धक्का दे दिया था.


घायल किशोर को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने  रिम्स, रांची रेफर कर दिया था. रिम्स ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी थी. उसने मौत से पहले अरबाज आलम का नाम लिया.


पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल व घटनास्थल से मृतक का ब्लड सैंपल बरामद किया है. छापामारी टीम में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान, एसआई कामता कुमार, शशि कुमार, रामाकान्त गुप्ता, राजा दिलावर, राहुल सिन्हा, संतोष कुमार, एएसआई अरविन्द तिवारी शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही