Search

Latehar News : दिवंगत CRPF जवान को राजकीय सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Latehar :  जिले के बरवाडीह प्रखंड के खुरा ग्राम निवासी सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम का पार्थिव शरीर गुरुवार की देर शाम उनके पैतृक गांव पहुंचा. यहां पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई.

 

जवान की मौत यूपी के औरैया जिले स्थित न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से हो गई थी. सोमवार को उपेंद्र राम का चंडीगढ़ से पश्चिम बंगाल तबादला हुआ था और वह छुट्टी पर अपने घर लौट रहे थे.  इस दौरान हादसे का शिकार हो गए.

 

रांची एयरपोर्ट पर उपेंद्र राम का पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद उसे सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट नीरज सोनकर के नेतृत्व में बरवाडीह प्रखंड के खुरा गांव लाया गया. गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों के बीच शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो उठा. हजारों नाम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. 

 

इस दौरान सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट नीरज सोनकर, इंस्पेक्टर ललन कुमार रंजन सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि देने वालों में स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, मुखिया जितेंद्र सिंह, विजय बहादुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//