Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kharswan News : जनशताब्दी एक्सप्रेस की खिड़की से मां ने डेढ़ माह के बेटे को फेंका, दूसरे बच्चे की यात्रियों ने बचाई जान

सरायकेला-खारसांवा जिले से मानवता को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां चक्रधरपुर रेल मंडल में राजखरसावां और महालीमरूप स्टेशन के पास हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12021) से एक महिला पर अपने डेढ़ माह के मासूम बच्चे को फेंकने का आरोप लगा है. रेल ट्रैक के किनारे नवजात का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
Advertisement
Advertisement

Manish Singh 

 

Kharswan :   सरायकेला-खारसांवा जिले से मानवता को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां चक्रधरपुर रेल मंडल में राजखरसावां और महालीमरूप स्टेशन के पास हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12021) से एक महिला पर अपने डेढ़ माह के मासूम बच्चे को फेंकने का आरोप लगा है. रेल ट्रैक के किनारे नवजात का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

 

गोद में बैठे बच्चे को अचानक खिड़की से फेंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रही महिला अचानक विचलित हो गई और उसने गोद में बैठे बच्चे को खिड़की से बाहर फेंक दिया. घटना के बाद डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों ने बताया कि महिला इसके बाद अपने करीब तीन वर्षीय दूसरे बच्चे को भी बाहर फेंकने की कोशिश करने लगी, लेकिन सतर्क यात्रियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर बच्चे की जान बचा ली.

 

यात्रियों ने महिला और उसके पति को पकड़ा

घटना के बाद यात्रियों ने महिला और उसके पति को पकड़ लिया और अगले स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया. फिलहाल रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस दोनों मामले की जांच में जुटी हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ने इस खौफनाक घटना को क्यों अंजाम दिया.

 

4 साल पहले घर से भागकर साथ रहने लगे थे पति-पत्नी

महिला की पहचान पश्चिम सिंहभूम के मझगांव निवासी मुद्रावती गोप के रूप में हुई है. जबकि उसके पति ने अपना नाम शहाबुद्दीन बताया है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि करीब 4 साल पहले दोनों घर से भागकर साथ रहने लगे थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही