Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उदित राज मौत मामला : राज्यपाल, CM व DGP से न्याय की गुहार, स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

झुमरी तिलैया स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में छात्र उदित राज (16 वर्षीय) की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है. परिजन रांची पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार,  सीएम हेमंत सोरेन और डीजीपी तदाशा मिश्रा को पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.
Advertisement
Advertisement

Koderma :  झुमरी तिलैया स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में छात्र उदित राज (16 वर्षीय) की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है. परिजन रांची पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार,  सीएम हेमंत सोरेन और डीजीपी तदाशा मिश्रा को पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.

 

परिवार वालों ने उदित राज की मौत को सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई और स्कूल प्रबंधन की भूमिका की जांच की मांग की है. परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे. 

 

पिता विजय कुमार यादव का कहना है कि उनका बेटा पढ़ाई में तेज और सामान्य व्यवहार वाला था.  ऐसे में उसकी मौत को सीधे आत्महत्या बताना कई सवाल खड़े करता है. परिवार का आरोप है कि घटना के बाद से स्कूल संचालक विनोद सिंह फरार है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच नहीं कर रही है. 

 

परिजनों के मुताबिक, छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिला था. परिवार वालों का दावा है कि मौके की स्थिति आत्महत्या की कहानी से मेल नहीं खाती. उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे हॉस्टल पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था, जबकि पंखे में गमछा बंधा हुआ था.

 

परिजनों का कहना है कि घायल अवस्था में छात्र को तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया और घटना की सूचना देने में भी देरी की गई. परिवार ने यह भी दावा किया है कि छात्र के शरीर पर कई चोटों के निशान थे.  परिजनों का आरोप है कि छात्र के साथ मारपीट की गई और उसे प्रताड़ित किया गया. उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोटों का उल्लेख होने की बात कही है. 

 

परिजनों का आरोप है कि घटना के समय हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे बंद थे. साथ ही पुलिस जांच के दौरान हॉस्टल परिसर से कारतूस मिलने की बात भी सामने आई है. परिवार वालों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही