Search

 
 
 

Latehar News : एक ही रात दो घरों से 10 लाख की संपति लेकर चोर फरार

Latehar : जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के खूरा पंचायत के चमरडीहा गांव में रविवार रात तीन बजे अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है
 

Latehar : जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के खूरा पंचायत के चमरडीहा गांव में रविवार रात तीन बजे अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने विनय अग्रवाल और अवधेश अग्रवाल के घरों में चोरी कर लाखों रूपये के गहने व नगद रूपये की चुरा कर फरार हो गये. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

 

अग्रवाल बंधु ने बताया कि चोर घर के बरामदे का ताला तोड़कर घर में घुसे थे.  वे जिस कमरे में सोये थे. उस कमरे में भी चोरों ने आलमीरा खोला था. लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चल पाया.


बता दें कि घर के आलमारी में बेटा-बहु के सोने व चांदी के गहने थे. जिसे चोरों ने चुरा लिया. उनका कहना है कि करीब 10 लाख रूपये की संपत्ति चोरों के हाथ लगी है.


घटना की सूचना मिलने पर बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विरेंद्र कुमार राम व थाना प्रभारी अनुराग कुमार मौके पर पहुंचे और घर का मुआयना किया. फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश कर छापामारी कर रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही