Search

Latehar News : खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत

Latehar : जिले के सदर थाना क्षेत्र के दुगिला ग्राम में हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी. उसकी पहचान भुईंया (26) के रूप में की गयी है. हादसा बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे युसूफ मिंया के खेत में ट्रैक्टtर से खेतों मे जुताई के दौरान हुई. हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्ट्मार्टम के लिए भेज दिया है.
 
Latehar News

Uploaded Image

पोस्‍टमार्टम हाउस में मृतक के परिजन

इसे भी पढ़े..

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह ट्रैक्टर से खेतों में जुताई की जा रही थी. इसी दौरान ट्रैक्टर गड्डे में फंस गया. इसके बाद लोगों ने लकड़ी का खंभा लगा कर ट्रैक्‍टर को गड्डे से निकालने की कोशिश की. जिससे ट्रैक्टयर का अगला हिस्सा उपर उठ गया और ट्रैक्टर वहीं पलट गया. जिससे राजू उस ट्रैक्टर के नीचे दब गया.

आसपास के लोगों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकालने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद भी उसे नहीं निकाला जा सका. इसके बाद एक जेसीबी लाकर ट्रैक्टर को वहां से हटाया गया और राजू भुईयां को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

स्थानीय लोग उसे लेकर सदर अस्पीताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. मृतक की एक तीन साल की बेटी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही