Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : ट्रैक्‍टर चोरी मामले का उद्भेदन, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

जिले के गारु थाना क्षेत्र के सुरकुमी ग्राम के बेसनाखाड़ से बीते एक जुलाई को हुई ट्रैक्टर चोरी का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चोरों की पहचान नागेदव रवि उर्फ सुजीत राम (19, राम उर्फ सागर सिंह (52) और रवि यादव (19) के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  जिले के गारु थाना क्षेत्र के सुरकुमी ग्राम के बेसनाखाड़ से बीते एक जुलाई को हुई ट्रैक्टर चोरी का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चोरों की पहचान नागेदव रवि उर्फ सुजीत राम (19, राम उर्फ सागर सिंह (52) और रवि यादव (19) के रूप में हुई है.

 

इनमें से दो पलामू जिले के लेस्‍लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू के रहने वाले हैं. जबकि एक लातेहार के गारू का निवासी है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की गयी ट्रैक्‍टर (जेएच 10 सीएफ-8107) के अलावा घटना में प्रयुक्‍त चार मोबाइल और एक मोटरसाइकल (जेएच 03एडब्‍ल्‍यू-5998) बरामद किया है.

 

गौरतलब है कि ट्रैक्टर चोरी मामले में गारू थाना में कांड संख्‍या 13/26 दर्ज किया गया था. इसके बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ उषा कुमारी के नेतृत्‍व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था.

 

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी की और तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी अभियान में गारू थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा के अलावा इंद्रदेव राम, आरक्षी बिंदेश्‍वर रा, सुरेश कुमार सिंह, सच्चिदानंद कुमार, पंकज कुमार सिंह के अलावा आईआरबी-चार और सेट-147 के जवान शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही