Search

 
 
 

Bokaro News : महिला से मंगलसूत्र छीनकर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार

बोकारो सिटी थाने की पुलिस ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से महिला का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी अजीत कुमार दुंदीबाग का रहने वाला है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : बोकारो सिटी थाने की पुलिस ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से महिला का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी अजीत कुमार दुंदीबाग का रहने वाला है. कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.


सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि हरला थाना क्षेत्र के रानी पोखर निवासी सुरजी देवी सिटी थाना क्षेत्र की कॉपरेटिव कॉलोनी आई थी. तभी दुंदीबाग निवासी अजीत कुमार उसके गले से मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन लिया और भागने लगा. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे धर दबोचा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही