Search

 
 
 

Latehar News : अमझरिया घाटी में ब्रेक फेल होने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

Latehar News : जानकारी के अनुसार, ट्रक (UP-82AT-2455) ओडिशा के राउरकेला से सरिया लादकर दिल्ली जा रहा था. इसी दौरान अमझरिया घाटी की ढलान पर अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
 
ब्रेक फेल होने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

Latehar News : रांची-मेदिनीनगर एनएच-39 पर चंदवा थाना क्षेत्र की अमझरिया घाटी में सोमवार को सरिया लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में ट्रक चालक अवनीश यादव घायल हो गया. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक के केबिन में फंस गया था, जिसे पुलिस ने हाइड्रा की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.

 

 

जानकारी के अनुसार, ट्रक (UP-82AT-2455) ओडिशा के राउरकेला से सरिया लादकर दिल्ली जा रहा था. इसी दौरान अमझरिया घाटी की ढलान पर अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

 

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. ट्रक के केबिन में फंसे चालक को निकालने के लिए हाइड्रा की मदद ली गई. काफी प्रयास के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

 

चालक का चंदवा स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में इलाज किया जा रहा है. बता दें कि उक्‍त स्‍थल पर पहले भी कई दुर्घटनायें हो चुकी है. ढलान होने के कारण अक्‍सर चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही