Search

 
 
 

Latehar News: सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, खलासी घायल

रविवार को रांची-मे‍दिनीनगर राष्ट्री य उच्चं पथ 39 पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के अमझरिया घाटी के पास दोपहर तकरीबन साढ़े चार बजे की है.
 

Latehar: रविवार को रांची-मे‍दिनीनगर राष्ट्री य उच्चं पथ 39 पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के अमझरिया घाटी के पास दोपहर तकरीबन साढ़े चार बजे की है. मृतक चालक की शिनाख्तर पलामू जिले के विश्रामपुर ग्राम निवासी रामसेवक पाल और खलासी की शिनाख्तज उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी सूरज कुमार के रूप में की गयी है. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के अनुसार उक्तख ट्रक उड़ीसा के राउरकेला से लोहे की पाइप लाद कर उत्तर प्रदेश के मउ जिला जा रहा था. इसी क्रम में अमझरिया घाटी के पास ट्रक अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गयी. इस दुर्घटना में ट्रक में लदा लोहे का पाइप केबिन की ओर खिसक गया और इसमें दब कर चालक की मौत हो गयी. 


जबकि खलासी घायल हो गया. खलासी काफी देर तक वहां फंसा रहा. बाद में चंदवा पुलिस मौक पर पहुंच कर उसे केबिन से बाहर निकाला. चालक के शव को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी. इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पुलिस ने शव को कब्जेी में लेकर पोस्टइमार्टम के लिए सदर अस्पोताल, लातेहार भेजा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही