Search

 
 
 

Latehar News : मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Latehar News : लातेहार पुलिस को मवेशियों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मवेशियों से लदे एक ट्रक को जब्त किया है. ट्रक पर नौ भैंस ठूंस कर लदी थीं. पुलिस ने तीन तस्कगरों को गिरफ्तार कर लिया.
 
मुक्त भैंसें.

Latehar News : लातेहार पुलिस को मवेशियों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मवेशियों से लदे एक ट्रक को जब्त किया है. ट्रक पर नौ भैंस ठूंस कर लदी थीं. पुलिस ने तीन तस्कगरों को गिरफ्तार कर लिया. कागजी प्रकिया पूरी कर गुरुवार को तीनों को जेल भेज दिया गया.

लातेहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्तल सूचना पर मनिका थाना पुलिस ने बुधवार को वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक ट्रक (JH05DE-4896) को रोककर तालाशी ली गई. ट्रक पर क्रूरता पूर्वक नौ भैंसों को लादा गया था. पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए उस सवार तीन युवकों सोनू कुमार, विकास कुमार (दोनों बिहार के निवासी) व मुन्ना कुमार उर्फ मुन्ना यादव (जमशेदपुर निवासी) को गिरफ्तार कर लिया.


थाना प्रभारी विकास कुमार उपाध्या.य ने बताया कि सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है. वहीं भैंसों को स्थानीय गोशाला को सौंप दिया गया.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही