Search

 
 
 

Latehar News : राजस्थान में आयोजित कार्यशाला में तृप्ति भारती ने लिया हिस्सा

Latehar News :यह कार्यशाला 16 से 23 सितंबर तक आयोजित की गयी. कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, प्रभावी विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रधानाध्यापकों को नई कार्यपद्धतियों से अवगत कराना था.
 
तृप्ति भारती
  • स्कूलों में नवाचार पर दिया गया जोर

Latehar News : जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्या तृप्ति भारती ने राजस्थान के झुंझुनू जिले के बागड़ स्थित परिमल स्कूल ऑफ लीडरशिप में आयोजित एक विशेष कार्यशाला में भाग लिया है. यह कार्यशाला झारखंड गोल्ड स्कूल के प्रधानाध्यापकों के लिए आयोजित की गई थी.

 

 

यह कार्यशाला 16 से 23 सितंबर तक आयोजित की गयी. कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, प्रभावी विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रधानाध्यापकों को नई कार्यपद्धतियों से अवगत कराना था. 

 

कार्यशाला में प्रधानाध्यापकों को बताया गया कि  विद्यालय के विकास में प्रधानाध्यापक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने, शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करने, विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को समझने तथा विद्यालय में नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया. 

 

इसके अलावा नयी शिक्षा नीति के तहत छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार, अनुशासन, अभिभावकों की सहभागिता, शिक्षकों के नेतृत्व विकास तथा विद्यालय की उपलब्धियों को बेहतर बनाने के लिए अपनाई जा रही प्रभावी गतिविधियों की जानकारी दी गई. 

 

कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने अपने अनुभव भी साझा किए. प्राचार्य तृप्ति भारती ने कहा कि कार्यशाला में मिले अनुभव और नई कार्यपद्धतियां विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने में उपयोगी साबित होंगी. उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर नवाचार और सकारात्मक प्रयास आवश्यक हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही