Search

 
 
 

Latehar News : दो किशोरियों का अगवा मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रियातू थाना क्षेत्र से कथित अगवा की गईं दो किशोरियों को बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस अपहरण कांड में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
 
गिरफ्तार आरोपी.

Latehar : लातेहार पुलिस ने जिले के बारियातू थाना क्षेत्र से कथित अगवा की गईं दो किशोरियों को बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस अपहरण कांड में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है. मामले में अभियुक्तण  मनीष उरांव (ग्राम टोटीहेसला) व रोहित कुमार (मुजफ्फरपुर, बिहार) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.


इस संबंध में बारियातू थाना में कांड संख्या 34/26  (18 मई 2026) के तहत मामला दर्ज है. दोनों किशोरियां आपस में मौसेरी बहन हैं. उनके भाई की शिकायत पर बारियातू थाना में मामला दर्ज किया गया था. बताया गाया कि दोनों बहनें 11 मई की दोपहर अचानक घर से लापता हो गईं.

 

 

थाने में दिए आवेदन में किशोरियों के परिवार वालों ने कहा कि  मनोज उरांव व बिहार के एक युवक ने गांव के मनीष उरांव की मदद से  दोनों किशोरियों को शादी का प्रलोभन देकर अगवा कर लिया है. पुलिस ने त्वररित कार्रवाई करते हुए किशोरियों को सुरक्षित बरामद करते हुए  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीसरे आरोपी मनोज उरांव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही