Search

 
 
 

Latehar News : हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर

बालूमाथ-हेरहंज मुख्य पथ पर गुरुवार की शाम हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. घायलों में संतोष उरांव (28) व राजेश उरांव (30) शामिल हैं.
 
घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे लोग.

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ-हेरहंज मुख्य पथ पर गुरुवार की शाम हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. घायलों में संतोष उरांव (28) व राजेश उरांव (30) शामिल हैं.

 


 बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से ह्मोरिया गांव से सरहुल पर्व मनाकर अपने गांव लौट रहे थे. रास्ते में हेरहंज थाना क्षेत्र के लावागढ़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया.  स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. डॉ दयानंद कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया. संतोष उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही