Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ समारणालय के समक्ष झामुमो का धरना

झामुमो ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को लातेहार जिला समारणालय के समक्ष धरना दिया. जिला सचिव बुद्धदेव उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है. इस सरकार को आम लोगों की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है.
Advertisement
Advertisement
समाहरणालय के समक्ष धरना देते झामुमो के नेता व कार्यकर्ता.

Latehar : लातेहार जिला झामुमो ने केंद्र सरकार की कथित जन विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को समारणालय के समक्ष धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए जिला सचिव बुद्धदेव उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है. इस सरकार को आम लोगों की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है. सरकार ने रसोई गैस की कीमत में वृद्धि कर आम आदमी को परेशानी मे डाल दिया है.


उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बेहतहाशा वृद्धि की गयी है. इससे सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाने वालों व होटलों पर आफत आ गयी है. जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने कहा कि जनता केंद्र सरकार की मंशा को जान चुकी है. पश्चिम बंगाल चुनाव का परिणाम के बाद से आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें बढ़ानी शुरू हो गईं हैं.

 


धरना के बाद डीसी को राष्ट्रोपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. धरना में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष शमशुल होदा, प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव, सितमोहन मुंडा, जीरा देवी, विलासी टोपनो,सुदामा प्रसाद, राजेंद्र लोहारा, ममता सिंह, सौरव श्रीवास्तव, कामेश्वर भोक्ता, गीता देवी, आरती देवी, राजेंद्र भोक्ता, प्रदीप गंझू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही