Search

 
 
 

Latehar News :  वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर पर्वतारोही की टीम ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

जिले के मनिका प्रखंड स्थित सीएम एक्सीलेंस स्कूल में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस  जागरूकता कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया.
 
  • जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Latehar :  जिले के मनिका प्रखंड स्थित सीएम एक्सीलेंस स्कूल में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस  जागरूकता कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया. 

 

बता दें कि डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर डीटीओ उमेश मंडल, मनिका सीओ अमन कुमार और लिम्का गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड पर्वतारोही जितेंद्र प्रताप की लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फुट जर्नी  टीम ने यह कार्यक्रम आयोजित किया. 

 

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के 10 गोल्डन रूल के बारे में बताया. उन्होंने बच्चों से सड़क सुरक्षा से जुड़े सवाल भी किए,  जिसका जवाब विद्यार्थियों ने दिया.

 

वहीं वर्ल्ड रिकॉर्ड पर्वतारोही जितेंद्र प्रताप ने काफी विस्तार से सड़क सुरक्षा के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है. अगर आपलोग अपने और आपका परिवार ही सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो इस देश का भविष्य कैसा होगा.

 

जितेंद्र प्रताप ने लोगों से अपील किया कि अपने परिवार के साथ सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें. इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के करीब 350 विद्यार्थियों के अलावा 15 शिक्षक और शिक्षिकाओं  ने भाग लिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही