Search

 
 
 

Latehar News : जमीन विवाद हत्‍याकांड में शामिल दो सगे भाई गिरफ्तार, पिता फरार

जमीन विवाद में बीते 11 जून को कामिल बेक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खजूरतल्ला निवासी उदाल बेक (35) और मैथ्यूस बेक (28) के रूप में हुई है और दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं.
 

Latehar :  जमीन विवाद में बीते 11 जून को कामिल बेक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खजूरतल्ला निवासी उदाल बेक (35) और मैथ्यूस बेक (28) के रूप में हुई है और दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं.

 

हालांकि हत्‍याकांड का मुख्‍य आरोपी पोलिकार्प बेक अभी भी फरार है. थाना प्रभारी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. पुलिस ने मृतक का खून लगा गमछा, खून लगी मिट्टी, घटना में प्रयुक्त टांगी और डंडा बरामद किया है. 

 

जानकारी के अनुसार, महुआडांड़ थाना क्षेत्र स्थित पोटमाडीह गांव में जमीन विवाद में छोटे भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने बड़े भाई की टांगी से काटकर हत्या कर दी थी. जबकि बीच-बचाव करने गए मृतक की पत्नी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हुा था.

 

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी अभियान चलाया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया.

 

इस संबंध में महुआडांड़ थाना कांड संख्या 30/26, 12 जून 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 109(1), 126(2), 117(2), 118(2), 351(2), 352 एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी, सअनि शशि रंजन सिंह, मो शमशेर, एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही