Search

 
 
 

खूंटी में मेगा मोतियाबिंद सर्जरी शिविर, सेना के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे नि:शुल्क ऑपरेशन

Khunti: स्वास्थ्य मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 15 जून से 19 जून 2026 तक मेगा मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर मुख्यालय पूर्वी कमान और मुख्यालय 111 एरिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. शिविर के दौरान मोतियाबिंद मरीजों की सर्जरी अत्याधुनिक फेको तकनीक के माध्यम से फोल्डेबल लेंस प्रत्यारोपण के साथ की जाएगी.
 

Khunti: स्वास्थ्य मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 15 जून से 19 जून 2026 तक मेगा मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर मुख्यालय पूर्वी कमान और मुख्यालय 111 एरिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है.

 

शिविर के दौरान मोतियाबिंद मरीजों की सर्जरी अत्याधुनिक फेको तकनीक के माध्यम से फोल्डेबल लेंस प्रत्यारोपण के साथ की जाएगी. इसके लिए दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल आर एंड आर के वरिष्ठ और विशेषज्ञ नेत्र सर्जन रांची पहुंचेंगे. सभी सर्जरी सैन्य चिकित्सालय, नामकुम में की जाएंगी.

 

सर्वांगीण ग्राम विकास संस्था और स्वामी दयानंद नेत्रालय ने खूंटी के सिविल सर्जन से इस अभियान में सहयोग का अनुरोध किया है. संस्था ने जिले की सहियाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें शिविर तक पहुंचाने की अपील की है.

 

संस्था के अनुसार, मरीजों को स्वामी दयानंद नेत्रालय से अपने वाहनों द्वारा सैन्य चिकित्सालय, नामकुम ले जाया जाएगा. सर्जरी के सात दिन बाद मरीजों की फॉलो-अप जांच और आवश्यक चिकित्सा सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएगी.

 

अभियान को सफल बनाने के लिए मरीजों को अस्पताल तक लाने वाली प्रत्येक सहिया को 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है. संस्था का कहना है कि इस पहल से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा. संस्था ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से जनहित के इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही