Search

 
 
 

Latehar News: सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल, रिम्स रेफर

शनिवार को जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी.  जबकि तीन घायल हो गये. यह घटना गणेशपुर हाई स्कूल के समीप हुई. मृतकों की शिनाख्‍त महावीर गंझू (32), पिता जोधन गंझू, निरी केरेडारी, हजारीबाग व पंकज उरांव (23)  पिता हीरा उरांव, सिमरटांड बडगांव, टंडवा, जिला चतरा के रूप में हुई है.
 


Latehar: शनिवार को जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी.  जबकि तीन घायल हो गये. यह घटना गणेशपुर हाई स्कूल के समीप हुई. मृतकों की शिनाख्‍त महावीर गंझू (32), पिता जोधन गंझू, निरी केरेडारी, हजारीबाग व पंकज उरांव (23)  पिता हीरा उरांव, सिमरटांड बडगांव, टंडवा, जिला चतरा के रूप में हुई है. 


घायलों में सविता देवी (35) पति चमन गंझू, बगलता टंडवा, जिला चतरा, फूलमती (13) पिता धनेश्वर गंझू, गोलीटांड, थाना बालूमाथ व संजय उरांव (21)  पिता अर्जुन उरांव, सिमरटांड टंडवा, जिला चतरा के रूप में हुई है. 

इसे भी पढ़ें - 

 


सभी घायलों बेहरत इलाज के लिए रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, महावीर गंझू अपनी पत्नी के साथ अपने सुसराल गोलीटांड जा रहे थे. इसी बीच गणेशपुर से बालूमाथ जा रहे एक दूसरे बाइक में सवार संजय उरांव व दो अन्य लोगों के साथ उनकी बाइक की सीधी टक्‍कर हो गयी. स्‍थानीय लोगों ने दुर्घटना के तुरंत बाद सीसीएल के मोबाइल मेडिकल यूनिट से उन्‍हें ले कर बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.

यहां डॉ अलीशा टोप्पो व डॉ खुशबू ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. डॉ अलीशा टोप्पो व डॉ खुशबू ने बताया कि तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. शव को बालूमाथ पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही