Lagatar Desk : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विवादित बयान दिया था, पर अपनी सफाई दी है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इस वीडियो को फर्जी बताया है.
पीयूष गोयल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से संसद के बाहर कही गई उनकी बातों को बदला गया है. उन्होंने इस वीडियो को डीपफेक बताया है और कहा है कि इसको लेकर चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
⚠️ IMPORTANT
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 25, 2026
My remarks to the media outside Parliament have been maliciously doctored using AI to create and circulate a deepfake video in an attempt to spread misinformation.
I have filed a police complaint, and an FIR (No. 123/26) has been registered at Chanakyapuri Police…
मंत्री ने नकली वीडियो को बनाने, फैलाने या इसे और आगे बढ़ाने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. साथ ही हिदायत दी है कि लोगों को गुमराह करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गैर-जिम्मेदाराना और गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
पीयूष गोयल ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसे आधिकारिक और भरोसेमंद स्रोतों से जरूर जांच लें. उन्होंने कहा कि इस तरह की फर्जी सामग्री समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था दोनों के लिए नुकसानदायक है.
दो-तीन कॉकरोचों को लटकाने की कही थी बात
बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो संसद के बाहर मीडिया से बात कर रहे हैं. वायरल वीडियो में मंत्री दो-तीन कॉकरोचों को सरेआम लटकाने की बात कह रहे हैं.
पीयूष ने कहा कि जब ये लोग अपने दो-तीन कॉकरोचों को इस तरह लटकते देखेंगे, तो इनका सारा हुड़दंग शांत हो जाएगा. और उन्हें सरकार की ताकत का अंदाजा हो जाएगा.
PIB फैक्ट चेक ने भी पीयूष गोयल के वायरल वीडियो को फर्जी बताया है. PIB के अनुसार, कुछ पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट इस वीडियो को फैलाकर गलत जानकारी दे रहे हैं. फैक्ट चेक में स्पष्ट किया गया है कि यह वीडियो AI से तैयार किया गया डीपफेक है और केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ ऐसा कोई बयान नहीं दिया था.
⚠️ Fake Video Alert!
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 24, 2026
Pakistani propaganda accounts are circulating a video of Union Minister Piyush Goyal claiming that he made threatening remarks about the protesting students. #PIBFactCheck:
❌This video is #Fake and AI-generated.
✅ Union Minister @piyushgoyal did… pic.twitter.com/lowN3RxaHl
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment