Search

 
 
 

Latehar News : ट्रक-बोलेरो की टक्कर में दो लोग घायल, रिम्‍स रेफर

Latehar News : घटना शुक्रवार की रात्रि तकरीबन दो बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार के पलामू के हैदरनगर से एक बोलेरो (जेएच 03एल-5926) में दो लोग राहुल कुमार (24) और मुकेश दुबे (32) रांची जा रहे थे. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल से बिहार के बक्‍सर जा रही एक ट्रक से बोलेरो की सीधी टक्‍कर हो गयी.
 
ट्रक- बोलेरो की टक्कर

Latehar News : रांची-मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ पर शहर के बैंक ऑफ इंडिया के पास एक बोलेरो और एक ट्रक की टक्‍कर में बोलेरो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्‍था में दोनों को सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. दोनो का प्राथमिक इलाज कर रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. 

 

 

घटना शुक्रवार की रात्रि तकरीबन दो बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार के पलामू के हैदरनगर से एक बोलेरो (जेएच 03एल-5926) में दो लोग राहुल कुमार (24) और मुकेश दुबे (32) रांची जा रहे थे. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल से बिहार के बक्‍सर जा रही एक ट्रक से बोलेरो की सीधी टक्‍कर हो गयी.

 

इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. बोलेरो चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को वाहन से बाहर निकाल कर अस्‍पताल में भर्ती कराया.

 

यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को रिम्‍स रेफर कर दिया गया. उक्‍त ट्रक में एक दर्जन से अधिक भैंस लदे थे. पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्‍त कर लिया है. ट्रक में लोड भैंस के कागजातों की जांच की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही