Search

 
 
 

Latehar News : हाइवा की चपेट में आकर दो महिलाएं घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Latehar News : बताया जाता है कि हीरामणि और कुलेश्वरी देवी बकरियां चराने जा रही थी, इसी क्रम में एक हाइवा ने उन्‍हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन फानन में दोनों महिलाओं को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ दयानंद कुमार ने दोनों महिलाओं का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए रिम्‍स रेफर कर दिया. इनमें एक महिला की स्थिति गंभीर है.
 
हाइवा ने दो महिलाओं को मारी टक्कर

Latehar News :  जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र स्थित बनियों गांव के पास मंगलवार की सुबह सड़क हादसा हुआ. यहां बालूमाथ-पांकी सड़क पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने बकरी चरा रही दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दोनों गंभीर रूर से घायल हो गईं.

 

हीरामणि और कुलेश्वरी देवी दोनों को बालुमाथ स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. घटना के आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर घायलों का उचित इलाज और मुआवजा देने की मांग की. समाचार लिखे जाने पर सड़क जाम जारी थी.

 

इसे भी पढ़ें

 

Uploaded Image

सड़क हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी

 

बताया जाता है कि हीरामणि और कुलेश्वरी देवी बकरियां चराने जा रही थी, इसी क्रम में एक हाइवा ने उन्‍हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन फानन में दोनों महिलाओं को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ दयानंद कुमार ने दोनों महिलाओं का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए रिम्‍स रेफर कर दिया. इनमें एक महिला की स्थिति गंभीर है. 

 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने बनिया के पास पांकी-बालुमाथ मुख्‍य पथ को जाम कर दिया है. ग्रामीणों ने का कहना है कि इस पथ में अक्‍सर सड़क दुर्घटना होती है, ग्रामीणों ने घायलों का उचित इलाज और मुआवजा देने की मांग की. हालांकि बालुमाथ पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने पर सड़क जाम जारी था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही