Search

 
 
 

Latehar News : कार बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जिला मुख्यालय से सटे कोने पुलिस पिकेट के पास शनिवार को हुई एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई.
 

Latehar: जिला मुख्यालय से सटे कोने पुलिस पिकेट के पास शनिवार को हुई एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. यह घटना पुलिस पिकेट के खुठगड़ी गांव के पास हुई. जंहा एक कार और बाइक की सीधी टक्कर हो गई. जसमे एक ही बाइक में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

 

दोनों युवकों की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी.जानकारी के अनुसार एक कार ( JH 03 AW6472) सरयू की ओर से लातेहार जा रही थी. जबकि बाइक सवार लातेहार से सरयू की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कोने पुलिस पिकेट के पास खुटगढ़ी के पास दोनों की सीधी टक्कर हो गई. कार अनियंत्रित हो कर एक पेड़ से जा टकराई. कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए. 

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने इसकी सूचना तत्काल लातेहार थाना पुलिस को दिया. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है.पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही