Search

 
 
 

Latehar News : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू पहुंचे लातेहार, कचरा पृथक्कवरण केंद्र का लिया जायजा

केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू शुक्रवार को लातेहार पहुंचे. उन्होंने स्टेडियम परिसर व बहुउद्देशीय भवन स्थित सीजीलएम के कचरा पृथक्करण केंद्र और स्टोरेज यूनिट का अवलोकन किया.
 
लातेहार पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का हुआ जोरदार स्वागत.

Latehar : केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू शुक्रवार को लातेहार पहुंचे. डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने परिसदन में उनका स्वाागत किया. इसके बाद मंत्री ने स्टेडियम परिसर व बहुउद्देशीय भवन स्थित सीजीलएम के कचरा पृथक्करण केंद्र और स्टोरेज यूनिट का अवलोकन किया.

 


उन्होंने कचरा अपशिष्ट प्रबंधन, संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग व स्वच्छता कार्यों की सराहना की. इस काम में केंद्र सरकार से हर संभव मदद करने की बात कही. इस दौरान मंत्री परिसर में पौधरोपण भी किया. मौके पर  अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, एसडीओ दिनेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी मैजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही