Latehar News : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत लातेहार जिले में कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सोमवार को ग्राम प्रधानों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र भेंटकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें
सीओ नंदकुमार राम ने ग्राम प्रधानों के सामाजिक योगदान और ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी भूमिका की सराहना की. कहा कि प्रशासन और ग्राम स्तर के प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सहयोग से विकास कार्यों को गति मिलती है. ग्राम प्रधान ग्रामीणों और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं. मौके पर ग्राम प्रधान गुंजर उरांव, सुकु उरांव, दामोदर सिंह, रामा भगत, खखनु भुईयां, हेमलाल भुईयां सहित अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

