Search

 
 
 

Latehar News : जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

Latehar News : तोबियस बिरिजिया दोपहर में खाना खाने के बाद मक्का की फसल की रखवाली करने गये थे. शाम करीब छह बजे खेत से घर लौटने के दौरान अचानक रास्ते में हाथी ने उन पर हमला कर पटक दिया.
 
तोबियस बिरिजिया (फाइल फोटो).

Latehar News : लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड के दौना गांव के जंगल के पास मंगलवार की शाम जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई. मृतक की पहचान आदिम जनजाति समुदाय के 57 वर्षीय तोबियस बिरिजिया के रूप में हुई. हाथी ने उसे पटककर मार डाला. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.

 

इसे भी पढ़ें


पुत्र पंखराज बिरिजिया ने बताया कि उसके पिता तोबियस बिरिजिया दोपहर में खाना खाने के बाद मक्का की फसल की रखवाली करने गये थे. शाम करीब छह बजे खेत से घर लौटने के दौरान अचानक रास्ते में उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया. हाथी ने उन पर हमला कर पटक दिया. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. उस समय आसपास के कुछ अन्य ग्रामीण भी खेत देखने गये थे. हाथी को देखकर वे जान बचाकर भागे और गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही