Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : सर्वे के लिए गई टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, गांव में तनाव

तेहार सदर थाना क्षेत्र के आरागुंडी गांव में सर्वे करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. टीम डीवीसी तुबेद कोयला खदान से कोयला ढुलाई के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन के लिए सर्वे करने गांव पहुंची थी.
Advertisement
Advertisement
सर्वे का विरोध करते ग्रामीणों को समझाती पुलिस.

Latehar : लातेहार सदर थाना क्षेत्र के आरागुंडी गांव में सर्वे करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. टीम डीवीसी तुबेद कोयला खदान से कोयला ढुलाई के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन के लिए सर्वे करने गांव पहुंची थी. इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सर्वे कार्य का विरोध किया और टीम के सदस्यों को करीब एक घंटा तक बंधक बनाये रखा.

 


इसकी सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद सर्वे टीम को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त  कराया. इस बीच दो गुटों के बीच झड़प की भी घटना सामने आई. ग्रामीणों का एक समूह सर्वे का समर्थन कर रहा था, वहीं दूसरा विरोध कर रहा था.


बताया जाता है कि तीखी बहस के बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गये. इस दौरान खूब लाठी-डंडे चले, जिसमें ग्राम प्रधान पीतांबर यादव घायल हो गये. सर्वे कार्य का विरोध कर रहे ग्रामीण ने बताया कि बिना किसी अनुमति के ही सर्वे टीम गांव में घुसी थी, जबकि गांव में पारंपरिक पड़हा राजा व्यरवस्था् लागू है. बिना ग्रामसभा की अनुमति के सर्वे का कार्य नहीं कराया जा सकता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही