Search

 
 
 

Latehar News : ग्रामीणों ने धाधू कोल परियोजना का किया विरोध, नहीं हो सकी जनसुनवाई

Latehar News : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में निजी कंपनी एनएलसी इंडिया को आवंटित नॉर्थ धाधू (वेस्ट पार्ट) कोल परियोजना के लिए गुरुवार को जनसुनवाई होनी थी. लेकिन ग्रामीणो के विरोध के कारण जनसुनवाई अधूरी रही.
 
विरोध करते ग्रामीण.

Latehar News : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में निजी कंपनी एनएलसी इंडिया को आवंटित नॉर्थ धाधू (वेस्ट पार्ट) कोल परियोजना के लिए गुरुवार को पर्यावरण जनसुनवाई होनी थी. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं. झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया था. लेकिन ग्रामीणो के विरोध के कारण जनसुनवाई अधूरी रही.

इसे भी पढ़ें


बताया गया कि विरोध के नाम पर कतिपय ग्रामीणों ने  जनसुनवाई के लिए निर्मित पंडाल पर कब्जा कर लिया. इसके चलते जिला प्रशासन के पदाधिकारी भी जनसुनवाई स्थल तक नहीं पहुंच सके. अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरसक मनाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने.


निजी कंपनी एनएलसी इंडिया के सीजीएम अभय भगत ने ग्रामीणों से कहा कि अगले 42 वर्षों में उक्त परियोजना से सालाना 4.5 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य है. इसमें बालूमाथ प्रखंड के हेमपुर, भैंसादोन, सेमरसोत, धाधू, चित्तरपुर, नवाडीह गांव की 754.54 हेक्टेयर भूमि का उपयोग खनन कार्य के लिए किया जाना है. उक्त परियोजना से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब तीन हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है. कंपनी सीएसआर दायित्व का भी निर्वहन कर रही है. बावजूद ग्रामीण टस से मस नहीं हुए.


काफी प्रयास के बाद भी जब जनसुनवाई शुरू नहीं हो सकी, तो जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रभात कुमार ने कार्रवाई स्थगित होने की घोषणा की. उग्र ग्रामीणों ने समाचार संकलन करने गये पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही