Latehar : शहर से करकट व होटवाग ग्राम के बीच शनिवार को एक बाइक सवार ने एक कार को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलो की पहचान अनिल उरांव व ऋषि प्रसाद ( डीही, लातेहार) के रूप में हुई है.
घटना उस समय हुई जब बाइक सवार समानांतर चल रहे एक कार को साईड देने के चक्कर में उससे टकरा गया और सड़क में गिर गया. दोनो युवक बाइक पर सवार हो अपने घर से मनिका डिग्री कॉलेज जा रहे थे.

इस दुर्घटना में बाइक और कार दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया. स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां दोनो का इलाज किया जा रहा है. घायतों में अनिल उरांव को रिम्स रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

