Search

 
 
 

Latehar News : दुर्गा पूजा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ता सम्मानित

Latehar News : मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा का सफल आयोजन किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है. इसमें समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, युवाओं, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का सामूहिक योगदान रहता है.
 
कार्यकर्ता सम्मानित

Latehar News :  शहर के प्रतिष्ठित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति ने शारदीय नवरात्र व दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को मंगलवार की संध्या सम्मानित किया. सम्मान समारोह में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रशस्ति पत्र, तलवार और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. 

 

इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शशि भूषण पांडे, संजीव कुमार व अशोक दास, सचिव आशीष टैगोर, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह व  दीपक विश्वकर्मा और आकाश जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. 

 

इसे भी पढ़ें

 

मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा का सफल आयोजन किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है. इसमें समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, युवाओं, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का सामूहिक योगदान रहता है. 

 

उन्होंने कहा कि युवा समिति ने पूरे उत्साह, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ पूजा की तैयारियों से लेकर आयोजन तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण इस वर्ष पूजा कार्यक्रम को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सका.

 

सचिव आशीष टैगोर ने सम्मानित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि आगे भी सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा है. समिति भविष्य में भी युवाओं को साथ लेकर मंदिर एवं समाजहित में विभिन्न कार्यक्रमों को और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास करेगी.

 

बता दें कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए मंदिर समिति की ओर से युवा समिति का गठन किया गया था. युवा समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी उज्ज्वल कुमार साहू और महामंत्री का दायित्व विष्णु कुमार को सौंपा गया था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही